फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी

Fri, 13 Mar 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के गांव तिगरी में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। शाम को जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव तिगरी निवासी रजनी ने सदर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मार्च को वह सुबह करीब 10 बजे घर का ताला लगाकर परिवार के साथ किसी काम से बाहर गई थी। शाम करीब सात बजे जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर की जांच करने पर सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें