फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से गहने व 10 हजार रुपये चोरी

Sun, 16 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव पिंजोरा में घर से ताला तोड़कर 10 हजार रुपये व सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि वह सात नवंबर की सुबह घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। शाम छह बजे लौटे तो ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे 10 हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी बाली, एक नथली, दो कोके, चांदी का कड़ा, चांदी की चेन, दो जोड़ी पाजेब व दो जोड़ी चुटकी चोरी थे। वहीं थाना व्यासपुर क्षेत्र के भूड़कलां गांव में 13 नवंबर की रात मकान से लोहे का गेट चोरी हो गया। मकान मालिक सुभाष चंद्र की शिकायत पर पुुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें