यमुनानगर। बूड़िया गेट चौकी पुलिस की टीम ने ग्रीन विहार कॉलोनी से सट्टा खेलने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया। उससे 6880 रुपये बरामद किए। चौकी प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर जाकर दबिश दी। इस दौरान ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी गगनदीप सिंह को सट्टा खेलते गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद