फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो घरों के ताले तोड़ गहने व नकदी चोरी

Mon, 06 May 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कुलदीप नगर निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जिस पर वह अस्पताल में दाखिल हो गया। वहां से वापस आकर देखा तो कमरे का ताला टूटा था। बेड के अंदर रखी अटैची से सोने की अंगूठी व एक सोने की चेन गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उधर, गांव हवेली निवासी जसविंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मकान में अकेली रहती है। आठ दिन पहले वह अपने मायके गई थी। इस दौरान पड़ोसी साधु ने उसे फोन करके बताया कि उसके मकान के ताले टूटे हैं। वापस आने पर अलमारी का लॉकर टूटा मिला। जिसमें से दस हजार रुपये व जेवरात गयाब थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह ट्यूबवेलों से मोटरें व तार चुराया
सरस्वती नगर। छप्पर थाना क्षेत्र के भंभौली गांव में चोरों ने छह किसानों के ट्यूबवेलों से मोटरें व तार चोरी कर ली। भंभौली निवासी राजेश कुमार ने बताया कि शाम को वह खेतों से काम खत्म करके घर चला गया था। सुबह जब खेत में आया तो उसे उसके ट्यूबवेल से स्टार्टर व तार गायब मिला। जब उसने आसपास पता किया तो जानकारी मिली चोरों ने कान्हड़ी निवासी महिपाल, भंभौल निवासी जय कुमार शर्मा, तेला राम, खानपुर निवासी प्रताप सिंह व सुरेंद्र राणा के खेतों में भी ट्यूबवेलों की मोटर, स्टार्टर व तारें चोरी की है। थाना छप्पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें