फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी

Fri, 31 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। खंड के गांव राजपुर में जिला नगर योजनाकार की टीम ने दो अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण को जेसीबी से तुड़वा दिया। इस दौरान लोगों ने थोड़ा विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। डीटीपी राजेश कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार साढौरा कुलदीप को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। थाना प्रबंधक साढौरा प्रमोद वालिया ने सुरक्षा प्रदान की। राजपुर गांव में अवैध कॉलोनियां 11 एकड़ व तीन एकड़ में बनी हुई थी। इन दोनों कॉलोनियों में कच्ची सड़कों को तोड़ा गया। डीटीपी ने बताया कि अवैध कॉलोनी में निर्माण करने वालों को अर्बन एरिया एक्ट 8 ऑफ 1975 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। परंतु वह कॉलोनियों से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें