फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध कब्जे हटाने के लिए चलाई जेसीबी, दो मकान व दो दुकानें ध्वस्त

Thu, 19 Feb 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। क्षेत्र के गांव ताहरपुर में बुधवार को पंचायती फिरनी पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी चलाई। कार्रवाई के दौरान दो मकानों और दो दुकानों को गिराकर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। यह पूरी कार्रवाई बीडीपीओ छछरौली कार्तिक चौहान की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में एक ग्रामीण ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सीएम विंडो पर दर्ज कराई थी। जांच के बाद मामला पंचायत कोर्ट में पहुंचा, जहां वर्ष 2022 में पंचायत के पक्ष में फैसला सुनाया गया था। इसके बावजूद कब्जाधारियों द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।


प्रशासन ने कार्रवाई से पूर्व संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद मंगलवार को जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पीले पंजे की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है और पंचायती जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें