फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्रों का करें निरीक्षण : डीसी

Thu, 19 Feb 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में नशे की रोकथाम के लिए डीसी प्रीति ने अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए युवाओं में व्यापक जागरूकता लाना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी नशा मुक्ति केंद्रों का हर माह निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल विभाग सहित अन्य संस्थाओं को आपसी समन्वय से प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
डीसी प्रीति ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ड्रग्स समेत हर प्रकार के नशे को जड़ से समाप्त करना है। इसके लिए सभी नशा मुक्ति केंद्रों का हर माह निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए।
शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को समझाना होगा कि नशा उन्हें तबाही की ओर ले जाता है, जबकि उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग और खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयुष विभाग द्वारा जिले के स्कूलों में योग और सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है, जिससे बच्चों को बुरी आदतों से दूर रखने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

बैठक में मेडिकल स्टोरों की निगरानी को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाओं की जांच की जाए और बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी प्रकार की नशे की दवा न बेची जाए। अवैध रूप से नशे की दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें