फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाषण प्रतियोगिता में जसलीन का पहला स्थान

Sun, 01 Nov 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व शिक्षिकाएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से 60वीं एडी श्रॉफ मेमोरियल भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। बीए मनोविज्ञान ऑनर्स प्रथम वर्ष की जसलीन कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
बीए अंतिम वर्ष की तनू ने दूसरा और एमकॉम अंतिम वर्ष की कामना ने तीसरा स्थान हासिल किया। वसुंधरा और सुजाता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से मानव उत्पादकता बढ़ाने, सुधारों की गति बनाए रखने और बदलती भू-राजनीति का भारत पर प्रभाव जैसे विषयों पर छात्राओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. सुरिंदर कौर और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष जसमीत कौर के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में निशि ग्रोवर, डॉ. निताशा बजाज और डॉ. मोनिका शर्मा शामिल रहीं। डॉ. सुरिंद्र कौर ने विजेताओं को बधाई देते हुए छात्राओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम वैशाली वर्मा और शैली चौहान की देखरेख में करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें