फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शॉटपुट प्रतियोगिता में जशनीत ने जीता कांस्य

Mon, 06 Apr 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीता पदक ​दिखाते ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। 15वीं हरियाणा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शॉटपुट में ब्राइट फ्यूचर अकादमी की खिलाड़ी जशनीत ठसका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 4 से 5 अप्रैल को कर्ण स्टेडियम करनाल में करवाई गई थी। जशनीत ने शानदार खेल से जिले, खंड व माता-पिता का नाम रोशन किया है। अकादमी कोच अमित चौहान ने बताया कि जशनीत ने अंडर-20 आयु वर्ग के शॉटपुट इवेंट में कांस्य पदक जीता है। जशनीत दो वर्षों से अकादमी के नेतृत्व में रादौर खेल स्टेडियम में मेहनत कर रही है। दिन रात मेहनत करके उसने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि जशनीत बेहतरीन खिलाड़ी है और भविष्य में वह देश का नाम रोशन करेगी। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें