फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्लोब हेरिटेज स्कूल की टीम ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप

Wed, 29 Jul 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता टीम के साथ आयोजक व शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर के विद्यार्थियों ने क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल की अंडर-14 बॉय क्रिकेट टीम ने अंबाला में आयोजित डीएमए क्रिकेट लीग में प्रथम स्थान हासिल किया।
स्कूल के खेलकूद विभाग के अध्यापक संजय कुमार ने बताया कि तोपखाना ग्राउंड अंबाला में सीडी हाई स्कूल अंबाला की ओर से क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में सार्थक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, हर्षित को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, खवीश को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और रुद्र को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य रीतू सिंगला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें