स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
पानीपत। ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान हो रहे हैं। वीरवार को जम्मू मेल समेत 15 ट्रेनें देरी से आईं। यात्री संजू और रवि ने बताया कि वह ट्रेन के इंतजार में पिछले एक घंटे से स्टेशन पर बैठे हुए हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई हैं।
ये ट्रेनें आई देरी से : जम्मू मेल सवा दो घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू एक घंटा 38 मिनट और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 40 मिनट, गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा और जम्मू तवी एक्सप्रेस 34 मिनट की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस आधा घंटा, अंबाला कैंट स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल दो घंटे अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 33 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से पहुंचीं। संवाद