फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स लेने पर किसानों ने लगाया जाम

Thu, 12 Dec 2013 04:09 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादीपुर टोल टैक्स पर किसान की ट्रैक्टर-ट्राली का टैक्स लेने से खफा भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने जाम लगा दिया। शादीपुर रोड पर करीब आधा घंटे किसानों ने जाम लगाकर रखा।
विज्ञापन


इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची, लेकिन किसानाें ने जाम नहीं खोला, बाद में डीएसपी मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद ही किसानों ने जाम खोला।

भाकियू मंडल प्रधान बाबूराम गुंदयाना, विजय मेहता, हरपाल सुढल, कृष्णपाल, संदीप टोपरा, संजू और मंदीप रोड छप्पर ने बताया कि गुमथला से किसान रात के समय पापुलर लेकर आ रहा था तो टोल टैक्स पर तैनात कर्मचारियों ने उससे टैक्स वसूला। जबकि नियम के अनुसार किसान से टैक्स नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन


उनका कहना था कि यह गलत है। किसानों के विरोध के बाद भी उससे टैक्स लिया जा रहा है। प्रशासन के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान से  टैक्स वसूलने को लेकर पहले प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उसके बाद ही मजबूरी में जाम लगाने का कदम उठाना पड़ा।

 किसान नेता हरपाल ने बताया कि यहां पर किसान से टैक्स लिया जा रहा है और उसे पर्ची भी नहीं दी जाती। यह तो किसानों का शोषण है। एक तरफ तो किसानों को फसल का रेट सही नहीं मिल पाता और दूसरा अगर वह फसल बेचने के लिए मंडी में आता है, तो रास्ते में टोल टैक्स पर उनसे टैक्स लिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें