फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जालंधर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो दिन के लिए स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताहांत यदि आप दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं, तो जरा अपनी ट्रेन की स्थिति पर नजर जरूर डाल लीजिए। हो सकता है कि आपको दिल्ली के लिए ट्रेन न मिले और योजना धरी की धरी रह जाए। दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए यह समाचार बेहद जरूरी है, चूंकि इस सप्ताहांत दिल्ली के लिए ट्रेन मिलना मुश्किल है। जी 20 सम्मेलन के दौरान सरकार दिल्ली में भीड़ व दबाव कम करना चाहती है। ताकि सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सड़कों व अन्य स्थानों पर व्यवस्था बनी रही। इसी के चलते रेलवे ने इन दिनों दिल्ली सहित हरजत निजामुद्दीन, सराय रोहिला, शहादरा, नई दिल्ली, आनंद विहार स्टेशन पर जाने वाली गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। यही नहीं अंबाला मंडल से जाने वाली करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं। कई गाड़ियों के रूट बदल दिए गए हैं। वहीं यमुनानगर जगाधरी से गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण गाड़ियां भी रेलवे ने दो दिन के लिए रद्द कर दी है। इसके अलावा सहारनपु से दिल्ली, नई दिल्ली व आसपास के स्टेशन पर जाने वाली गाड़ियां भी आंशिक व पूर्ण रूप से रद्द कर दी हैं। अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली के स्टेशनों पर गाड़ियां का दबाव कम किया गया है। नौ व दस सितंबर को गाड़ियां रद्द की गई हैं, अन्य दिन नियमित रूप से संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन




यमुनानगर जगाधरी से पुरानी व नई दिल्ली के लिए सिर्फ दो ही गाड़ियां हैं, जो दिल्ली में ही खत्म होती हैं। जी-20 सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह दोनों ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इस दौरान जालंधर सिटी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14681 व 14682 रद्द कर दी है। यह ट्रेन नौ व दस सितंबर को नहीं चलेगी। वहीं अंबाला छावनी से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14521 व 14522 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी इन दो दिन रद्द रहेगी। बता दें कि यमुनानगर से जगाधरी जाने वाली यह दो महत्वपूर्ण गाड़ियां हैं। जिससे प्रति दिन करीब 2000 हजार लोग सफर करते हैं। वहीं जिले के लोग दिल्ली जाने के लिए सहारनपुर व अंबाला से ट्रेन पकड़ते हैं। परंतु इन दो दिन कालका दिल्ली एक्सप्रेस, पठानकोट दिल्ली एक्सप्रेस सहित डेढ़ दर्जन गाड़ियां रद्द की गई हैं। इसके अलावा सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली गाड़ियां भी रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें