फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पांच घंटे की देरी से पहुंची जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस

Sat, 22 Aug 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। ट्रेनों के बिगड़े शेड्यूल के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में समय खराब करना पड़ रहा है। इस दौरान नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस ने सबसे ज्यादा इंतजार करवाया। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, शहीद एक्सप्रेस ने दो घंटे यात्रियों को परेशान किया। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर घंटों समय बिताना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी शाम व रात की ट्रेनों के देरी से चलने के कारण हुई। चूंकि इससे लोगों को गंतव्य पर पहुंचने का शेड्यूल बिगड़ गया।
विज्ञापन

इस दौरान गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे 55 मिनट की देरी से यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंची। वहीं, जयनगर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस दो घंटे दो मिनट की देरी से चली। इसी तरह दिल्ली से अंबाला जाने वाली गाड़ी संख्या 14521 इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट लेट रही। वहीं, बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ने भी एक घंटा इंतजार करवाया। इसके अलावा मुंबई से चलकर अमृतसर जाने वाली गाड़ी 12903 स्वर्ण मंदिर सुपर फास्ट मेल भी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची।
ऐसे में ट्रेन पकड़ने आए लोगों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें भारी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं के साथ सफर करने वाले लोगों को हुई। निर्धारित समय पर ट्रेन नहीं पहुंचने से यात्री स्टेशन पर बैठकर इंतजार करते रहे। कई यात्रियों को आगे दूसरी ट्रेन या बस पकड़नी थी, लेकिन ट्रेन के देरी से आने के कारण उनका कार्यक्रम बिगड़ गया। ट्रेन के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से यात्री स्टेशन पर इंतजार करते रहे। जिन यात्रियों को आगे किसी अन्य साधन या ट्रेन से यात्रा करनी थी, उनका पूरा शेड्यूल प्रभावित हो गया। कई यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा के लिए दोबारा समय का आकलन करना पड़ा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आशुतोष शर्मा ने बताया कि ट्रेनें पीछे से लेट आ रही हैं। यहां से निर्धारित ठहराव के बाद समय पर रवाना हो रही हैं। इसके बारे में उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें