फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि पर श्रद्धा से शिवालयों में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
jalabhishek done on mahashivaratri - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को जिले भर में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। शहर भर के मंदिरों में रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अल सुबह ही मंदिरों में हर हर महादेव के जयघोष सुनाई देने लगे। भगवान शंकर के प्रतिक शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शुक्रवार को अल सुबह ही मंदिरों में लोग स्नान कर पहुंचने लगे। भीड़ में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए उतावले नजर आए। कतारबद्ध श्रद्धालु हर-हर महादेव, बोल बम, बम बम भोले के जयघोष करते नजर आए। जिले का वातावरण शिवमय हो गया। इस दौरान भटाली शिव मंदिर, बुड़िया स्थित पतालेश्वर मंदिर, हिमाचल की तलहटी में बसा स्वयंभू शिवलिंग मंदिर कलेसर मठ, आदिबद्री मंदिरों में भगवान शिव की अराधना और अभिषेक के लिए जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान मंदिरों में सेवादारों ने श्रद्धालुओं की सहायता की और प्रसाद बांटा। भाटिया नगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में बिट्टू, रविंद्र ओबराय, गुलशन मेंहदीरत्ता, डॉ. सतीश, आरके उप्पल, नितिन चोपड़ा, विकास आरोड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंदिरों में पुरुषों की अपेक्षा सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर आदि देव महादेव की अराधना की। श्रद्धालुओं ने शिव रात्री का व्रत किया और परिवार के लिए सुख-सुमृद्धि व संतोष का वरदान मांगा। इस दौरान बच्चें भी भारी संख्या में मंदिरों में पहुंचे।
भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करना अत्याधिक फलदायी माना गया है। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने दूध, दही, शहद, गंगाजल से अभिषेक किया। वहीं भगवान शिव को फूल, फल, गन्ना, चंदन, बेलपत्र, भांग, धतूरा इत्यादि अर्पित कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

भांग के पकौड़े व अन्य पकवानों लोगों को खूब भाए। इस दौरान मंदिरों के बाहर, बाजारों में ठेलों पर खूब भांग के पकौड़े बिके। वहीं भांग की ठंडाई भी लोगों को खूब पसंद आई। बाजारों में पकौड़े के ठेलों पर भारी भीड़ नजर
बक्शी अर्श्चज मार्ग स्थित श्रीमहादेव मंदिर में शिवरात्री पर विशेष पूजा व आरती हुई। शुक्रवार को पाकिस्तान स्थित हिंदुओं के पवित्र तीर्थ कटासराज के सरोवर से लाए गए जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस दौरान केंद्रीय सनातन धर्म सभा अध्यक्ष व कटासराज मंदिर यात्रा संयोजक शिव प्रताप बजाज ने भगवान शिव की पूजा की। उन्होंने बताया कि कटासराज की यात्रा के दौरान वे वहां स्थित सरोवर से जल लेकर आते हैं। जिसे शिवरात्री पर यहां भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने कटासराज का पवित्र जल शिवलिंग पर चढ़ाया। इस दौरान सागर बजाज, केवल लूथड़ा, सुभाष मेहता, विक्रम बजाज, राजन बजाज, पारस बजाज, शिवराज, मानस, आशीष, सुनील, जगदीश चुघ सहित अन्य उपस्थित रहे।
कालेश्वर महादेव मठ के प्रांगण में महाशिवरात्रि के शुभ पर केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया व शिक्षामंत्री कंवरपाल ने पूजा अर्चना की। इस दौरान मंत्री रतनलाल कटारिया ने लोगों को शिवरात्री की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत शिक्षा नीति बना रहा है। जल शक्ति योजना के तहत देश के 15 करोड़ घरों में नल लगवाया जाएगा। जिसमें जल 40 लीटर से बढ़ाकर 55 लीटर जल दिया जाएगा। उन्होंने कहा हथनीकुंड बैराज से 5 राज्यों को पानी मिलता है। गंगा नदी की तरह यमुना नदी में डैम से पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान श्रीकालेश्वर महादेव मठ समिति की मांग पर मंत्री कटारिया ने 11 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की। इस रुपये से मंदिर के चारों और की दीवार बनाई जाएगी। वहीं शिक्षामंत्री कंवरपाल ने कहा कि कालेश्वर महादेव मठ श्रद्धालुओं की बड़ी आस्था का केंद्र हैं। यहां पर धर्म-संस्कृति बारे संस्कार दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति व धार्मिक परंपराओं को कायम रखते हुए सच्चे मन से अनुष्ठान करने चाहिए। मठ की ओर से इस अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह करवाया गया। जिसमें पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे महावीर गुड्डू के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान कलेसर के लोगों ने मंत्री कंवरपाल से यमुना नदी किनारे कंर्कीट के बांध बनवाने तथा पहाड़ों से लगते गांवों में पशु से किसान की फसलों के नुकसान का मुआवजा दिवालने की गुहार लगाई। जिस पर मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष महाशिव रात्रि के पर्व को बड़ी धूमधान से मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालेश्वर मठ श्रद्धालुओं की आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है। मठ महंत स्वामी शांतानंद ने कहा कि दूसरों के हित करने जैसा कोई धर्म नही है। दूसरों को दुख पहुंचाना पाप है। इस दौरान मैराथन में भाग लेने वाले गांव नवाजपुर के अनिल कुमार को संस्था की ओर 15 हजार रुपये का चैक देकर स्वामी शांतानंद ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी, पूर्व रेंज अधिकारी कुलदीप सिंह, प्रतापनगर नायब तहसीलदार तुलसीदास, सरपंच संगीता, पूर्व सरपंच रविंद्र कुमार, महिला मोर्चा की जिला प्रधान सुनीता शर्मा, प्रदीप ीकुमार, सरदार साहब सिंह, अजय शर्मा, बलबीर सिंह, सुनीता देवी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, अनुज गर्ग, गुलाब सिंह, बलबीर सिंह, कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
क्षेत्र में शिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। आदिबद्री, मिल्क खास एवं मखौर स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रदालुओं की लंबी कतारे शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लग गई। मिल्क खास व मखौर में मंदिरों पर मेले भी लगे। मिल्क खास में सरपंच सुमुनलता, कर्मचंद, गुरपाल सिंह ओमकार, बिट्टू शार्मा ने भोले का प्रसाद वितरित किया। कोटड़ा खास, मिलक कपालमोचन के सेवकों ने मंदिर में चाय पकोड़े का लंगर लगा सेवा की। मेलों में श्रदालुओं ने जमकर खरीदारी भी की। वहीं कपालमोचन सरोवर पर स्थित शिव मंदिर, आदिबद्री केदार शिव मंदिर में भी श्रदालुओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। गांवों में शिव मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। शाहपुर छछरौली रोड स्थित सतुर बनखंड़ी पंचमुखी शिव मंदिर में पूजन हवन व कीर्तन किया गया। मखौर शिव मंदिर भड़ारे में सरपंच अजय कुमार, विककी पंजेटा, तेजवीर, अमित, रमेश, सुरेंद्र, अशोक व समस्त ग्रामवासियों ने प्रसाद वितरण किया। भक्त राजबीर संखेड़ा व पुजारी मनोज शर्मा ने आज मंगलवार को कस्बा व क्षेत्र के धर्म प्रेमी सज्जनों से भड़ारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। वहीं ब्राहण धर्मशाला कपालमोचन में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भगवान परशुराम मंदिर में स्थापित कपालेश्वर महादेव का विधि विधान से वैदिक मंत्रों द्वारा अभिषेक व हवन किया गया।
सरस्वती धाम पर स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर लोगों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया व सरस्वती धाम पर विशेष मेला लगाया गया। सुबह चार बजे से ही मंदिर में भक्तजनों का तांता लगा रहा। मंदिर बोल बम के जयकारों से गूंज रहा था। शाम को मंदिर सभा द्वारा शोभा यात्रा निकली गयी जो मंदिर परिसर से शुरू होकर मेन बाजार से होती हुई वापिस मंदिर में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पर लोगों द्वारा स्वागत किया। साथ ही शाम को मंदिर में शिव विवाह का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी कृष्ण व्यास ने बताया कि कल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से अपील की कि सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण करें। मौके पर खुशविंद्र नागपाल, रमन लांबा, सतपाल सैनी, राजीव भाटिया, साहिल नागपाल, राजू बक्शी, गौरव कालरा, रवि मखीजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें