फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जेल में बंदी ने कलाई काट किया खुदकुशी का प्रयास

Thu, 02 Mar 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरी के आरोप में जिला जेल में बंद बंदी राजा ने कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि उसे जेल में धोखाधड़ी के केस में बंद बंदी देश दीपक व हत्या के प्रयास में बंदी गुरमीत ने उकसाया। तीनों बंदी अपने परिजनों से बात कर जेल में मोबाइल व सुल्फा मंगवाने की योजना बना रहे थे। जेल प्रशासन को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने तीनों को अलग बैरक में बंद कर दिया। शहर जगाधरी पुलिस ने तीनों बंदियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेल डीएसपी वरुण कुमार ने बताया कि जिले में देश दीपक धोखाधड़ी, राजा चोरी व गुरमीत हत्या के प्रयास के केस में बंद है। तीनों बंदी जेल में निषेध वस्तु मंगवाने के लिए योजना बना रहे थे। देश दीपक घर पर फोन कर जेल में मोबाइल उपलब्ध कराने की साजिश बना रहा था। गुरमीत व राजा जेल में सुल्फा मंगवाने की प्लानिंग कर रहे थे। इनसे पहले भी सुल्फा पकड़ा गया था। इसकी भनक उन्हें लगी तो उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से तीनों को अलग बैरक में बंद कर दिया। जिससे यह अन्य बंदियों के संपर्क में न आए और किसी भी तरह की योजना को अंजाम न दे सके।
विज्ञापन

अलग बैरक में होने से तीनों परेशान हो गए और इस बैरक से निकलने के लिए योजना बनाने लगे। इसके तहत ही जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए गुरमीत व देश दीपक ने राजा को उकसा दिया। जिस पर उसने अपनी कलाई पर किसी नुकीली वस्तु से कट मार दिया। जेल प्रशासन ने उसका इलाज कराया। पूछताछ में उसने बताया कि देश दीपक व गुरमीत ने उसे उकसाया। जिससे उसने कलाई काटी।
विज्ञापन

जेल एसपी विशाल छिब्बर ने बताया कि बंदी राजा अब पूरी तरह से ठीक है। उसका समय से इलाज करा दिया गया। जेल में आंतरिक सुरक्षा काफी मजबूत की गई है, जिसके चलते इन बंदियों की योजना पहले ही पकड़ में आ गई है और ये जेल में मोबाइल व सुल्फा मंगाने में असफल रहे। मामले में शहर जगाधरी पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज करवा दिया गया है। जांच अधिकारी एसआई राकेश कुमार का कहना है कि तीनों बंदियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें