फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोशनी से जगमगाया जगाधरी बस स्टैंड

विज्ञापन
रात में रोशनी से जगमग हुआ जगाधरी बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी बस स्टैंड पर लंबे समय से छाया अंधेरा आखिरकार दूर हो गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रोडवेज विभाग के अधिकारी हरकत में आए और बस स्टैंड की सभी खराब लाइटों को ठीक करा दिया गया। अब शाम ढलते ही बस स्टैंड रोशनी से जगमगा उठता है और यात्रियों को रात के समय किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने 24 जनवरी को हाईमास्ट समेत नौ लाइटें खराब, अंधेरे में डूबा जगाधरी बस स्टैंड शीर्षक के साथ समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसमें बताया गया था कि बस स्टैंड परिसर में लगी एक हाईमास्ट लाइट और नौ स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से खराब पड़ी थीं, इसके चलते शाम होते ही पूरा बस स्टैंड अंधेरे में डूब जाता था।
अंधेरे की वजह से यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को प्लेटफार्म पर खड़े रहना भी मुश्किल हो जाता था। पर्याप्त रोशनी न होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले भी बुलंद हो गए थे और चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका बनी रहती थी, इसके बाद बस स्टैंड पर खराब पड़ी सभी लाइटों की मरम्मत कराई गई। हाईमास्ट लाइट को भी दोबारा चालू कर दिया गया है, इसके साथ ही परिसर में लगी नौ स्ट्रीट लाइटें भी ठीक कर दी गई हैं।

रात में रोशनी से जगमग हुआ जगाधरी बस स्टैंड। संवाद

रात में रोशनी से जगमग हुआ जगाधरी बस स्टैंड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें