फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाधरी और यमुनानगर अस्पताल में बनेंगे नाइट शेल्टर

Sat, 11 Jan 2014 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुमारी सैलजा ने शनिवार को सामान्य अस्पताल जगाधरी और सामान्य अस्पताल यमुनानगर के परिसर में 30-30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रात्रि विश्राम गृहों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग की भलाई के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लोगों को लाभ अवश्य मिले।

उन्होंने कहा कि जगाधरी और यमुनानगर अस्पताल में बनने वाले रात्रि विश्राम गृहों से लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा प्रत्येक रात्रि विश्राम गृह के लिए 29 लाख 60 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


इन भवनों में भू-तल पर जन सुविधाओं व प्रथम तल पर विश्राम गृह का निर्माण करवाया जाएगा। प्रत्येक रात्रि विश्राम गृह का कुल क्षेत्रफल 307.5 वर्ग मीटर है।
 
उन्होंने बताया कि रात्रि विश्राम गृहों में अस्पताल में आए मरीजों के परिजनों के लिए रात्रि के समय ठहरने की उचित व्यवस्था होगी और इनमें पुरुषों एवं महिलाओं के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था होगी।

इन विश्राम गृहों में पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का प्रावधान किया गया है। रात्रि विश्राम गृह का उपयोग अस्पताल में दाखिल मरीजों के परिजन भी कर सकेंगे, जिससे वे अपने-अपने मरीजों की अच्छी प्रकार से देखभाल कर सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने जगाधरी अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने ट्रामा सेंटर यमुनानगर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया तथा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। उन्होंने ट्रामा सेंटर में ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर सढौरा के विधायक राजपाल भूखड़ी, केंद्रीय मंत्री के ओएसडी डा. अजय चौधरी, उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़, अतिरिक्त उपायुक्त डा. सतबीर सिंह सैनी, जगाधरी के एसडीएम डा. आदित्य दहिया, सिविल सर्जन डा. एमआर पासी, डा. एसके राठी, डा. विजय दहिया, नगर निगम ईओ केके जैन, डीआईओ रमेश गुप्ता, रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर, प्रताप चौधरी,  कांग्रेस शहरी प्रधान अनिल गोयल, जिला परिषद् के उपाध्यक्ष मनोज जयरामपुर, कांग्रेसी नेता निलय सैनी, दर्शन लाल खेड़ा, कौशल्या जांगड़ा, ब्लाक प्रधान सचिन शर्मा, अरशद पोसवाल, राजकुमार कांबोज, राकेश शर्मा, राजेन्द्र चितकारा, दर्शन लाल खेत्रपाल, कपिल खेत्रपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें