फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लॉन टेनिस में जगाधरी का टंडन परिवार बना मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। महंगे खेलों में से एक लॉन टेनिस में जगाधरी के श्रीनगर कॉलोनी का टंडन परिवार मिसाल पेश कर रहा है। परिवार की लगातार तीसरी पीढ़ी लॉन टेनिस खेल में मुकाम हासिल कर रही है। परिवार में पहले सुभाष चंद्र टंडन (नेहरू) फिर उनके बेटे ललित व आशुतोष और बेटी वंदना लॉन टेनिस में नाम चमका चुके हैं। अब ललित का बेटा त्रियांश और आशुतोष की बेटियां आराध्या व आन्या कम उम्र में मुकाम हासिल कर रहे हैं।
सुभाषचंद्र टंडन व उनके छोटे बेटे आशुतोष टंडन राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट खेल चुके हैं। साथ ही आशुतोष एमएलएन कॉलेज यमुनानगर की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी व इंटर कॉलेज टूर्नामेंट जीत चुके हैं। सुभाष चंद्र के बड़े बेटे ललित टंडन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन टेनिस में पहचान बना चुके हैं। ललित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेलने के साथ इंटर कॉलेज में दो बार चैंपियन रहे और दो बार रनरअप रहे।
विज्ञापन

साथ ही ललित इंदौर में अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन टूर्नामेंट में 35 प्लस आयु वर्ग के डब्ल्स में रनरअप रहे और 35 प्लस आयु वर्ग की वर्ल्ड रैंकिंग में डब्ल्स में 340वें रैंक व सिंगल्स में 735वें रैंक पर रहे हैं। ललित अभी यमुनानगर से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से लॉन टेनिस कोच हैं। ललित को हालही में अमेरिका में यूनाइटेड स्टेट्स प्रोफेशनल टेनिस रजिस्ट्री कांफ्रेंस में सम्मानित किया जा चुका है। सुभाषचंद्र की बेटी वंदना भी नॉर्थ जोन, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी व राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल चुकी हैं।
परिवार कीतीसरी पीढ़ी में आशुतोष की बेटियां 12 वर्षीय आन्या व 11 वर्षीय आराध्या लॉन टेनिस कोर्ट में साढ़े तीन साल पहले रैकेट लिए उतरी। ताऊ ललित टेंडन से कोचिंग ली और दादा सुभाषचंद्र व पिता आशुतोष व बुआ वंदना से भी खेल की बारीकियां जानी। अगस्त-2022 में राष्ट्र स्तर पर अंडर-12 आयु वर्ग के डबल्स में आन्या व आराध्या ने एक साथ खेल स्वर्ण पदक जीता।
इससे पहले जून-2022 में करनाल में हुए राज्य स्तर के टूर्नामेंट में आन्या व आराध्या ने अपने-अपने एकल मुकाबलों में तीसरा स्थान पाया। तीन जुलाई 2023 में करनाल के एआईटीए में दोनों डबल्स में विजेता रहीं। 17-20 अक्टूबर 2023 में सोनीपत में हुए सीबीएसई नॉर्थ जोन के टूर्नामेंट में दोनों रजत जीत 24-28 नवंबर 2023 में दिल्ली में सीबीएसई नेशनल खेलीं।
इसके अलावा भी कई मुकाबलों में विजेता रहीं। दोनों ने बताया कि दादा, ताऊ, पिता व बुआ का देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने व पदक जीतने का ख्वाब था, जिसे वह पूरा करेंगी। इसके लिए रोज तीन घंटे का खेल अभ्यास कर रही हैं। आन्या सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में नौवीं व आराध्या इसी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। संवाद
विज्ञापन

त्रियांश को मिला सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का खिताब
ललित का बेटा त्रियांश भी चार साल की उम्र में लॉन टेनिस कोर्ट में रैकेट लिए उतर गया था। जिसने गत 11-12 मई को जगाधरी क्लब में हुए ओपन स्टेट लॉन टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-8 आयु वर्ग में हिस्सा लिया। सवा चार साल में ही लॉन टेनिस जैसे खेल में प्रतिभा करते देख त्रियांश की सभी ने तारीफ की। साथ ही आयोजकों की ओर से सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें