फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाकियू के हरिद्वार चिंतन शिविर में बनेगी आंदोलन की रणनीति

Mon, 10 Jun 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन ने 15 से 18 जून तक के राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर हरिद्वार में आयोजित किया है। शिविर में किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तय होगी। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने दी।
जिला युवा अध्यक्ष राहुल संधाय के निवास पर बैठक के दौरान गुर्जर ने किसानों से कहा कि भारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रीय चिंतन शिविर 15 जून से 18 जून तक लाल कोठी नजदीक वीआईपी घाट हरिद्वार में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रतन मान सहित प्रदेश से हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। वहां पर सभी के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था का इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड पंजाब, बिहार राजस्थान छत्तीसगढ़ व दक्षिणी भारत से भी हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। विशाल गुर्जर ने बताया कि डीएसपी हेड क्वार्टर द्वारा किसानों को धमकाने तथा जिला युवा अध्यक्ष राहुल संधाय के खिलाफ लगाए गए आरोप को लेकर बिलासपुर के वीडियो के खिलाफ भी उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके लिए सभी किसान 12 जून को 10 बजे मंडी गेट जगाधरी में एकत्रित होंगे। इस मौके पर सुभाष हरतौल, सोनू संधाए, विकास देशवाल, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें