फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएसआर फंड से छात्राओं को मिली खेल सामग्री

Tue, 04 Aug 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अति​थि, अ​धिकारी व छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन ने सीएसआर फंड के तहत मंगलवार को गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में फिट गर्ल्स-फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत छात्राओं को खेल सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में ट्रैक सूट, टी-शर्ट, खेल के जूते तथा अन्य खेल सामग्री देकर छात्राओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य अतिथि आईआरएफसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार दुबे रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विदेश मंत्रालय की चीफ सेक्रेटरी डॉ. कनिष्का, उपायुक्त प्रीति, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता तथा जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा उपस्थित रहे। कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिन्द्र गांधी और प्राचार्य डॉ. सुखविंदर कौर ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त प्रीति ने कहा कि फिट गर्ल्स-फिट इंडिया जैसी पहल छात्राओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी नई दिशा देती है। आयोजन में वीर इंद्र सोशल ग्रुप सोसाइटी ने एनजीओ पार्टनर के रूप में सहयोग किया। संस्था की सचिव डॉ. वंदना राय ने कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलों को प्रोत्साहित करने वाली ऐसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें