संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मौसम का मिजाज बदलते ही बाजारों में सर्दी के कपड़ों की अभी से डिमांड बढ़ने लगी है। गांव से शहर तक गारमेंट्स की दुकानों पर गर्म कपड़ों को खरीदने की ग्राहकों में होड़ मची है। सबसे ज्यादा सर्दी से बचने के लिए पहनी जाने वाली आकर्षक जैकेट बाजार में आई हैं। इनमें बॉम्बर, वॉटर प्रूफ, टू इन वन तथा लेदर की जैकेट युवाओं को आकर्षित कर रही हैं। बॉम्बर जैकेट लोगों को सबसे अधिक पसंद आ रही है। इसमें अलग-अलग रंग की कई प्रकार की वेराइटी की जैकेट बाजार में उपलब्ध है।
जिसकी शुरूआत 3,000 से लेकर 7,000 तक है। इसी तरह प्यू लेदर जैकेट 6,000 रुपये, गोट लेदर जैकेट 8,000 रुपये तथा डक फेदर जैकेट 5,000 रुपये से शुरू है। हालांकि इनके दाम आसमान को छू रहे, लेकिन इनके खरीदारों की भी कोई कमी नहीं। गारमेंट्स की हर दुकान पर गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही।
दुकानदारों ने उम्मीद जताई है कि एक हफ्ते में उनकी दुकानों पर जैकेट खरीदने के लिए ग्राहकों की संख्या बढ़ जाएगी। इसीलिए दुकानदारों ने नए-नए डिजाइन के जैकेट मंगाने शुरू कर दिए हैं। मॉडल टाउन में दुकान चलाने वाले रिंकू, सुमित व रजत ने बताया कि ग्राहकों को सबसे ज्यादा बॉम्बर जैकेट पसंद आ रही हैं। फिलहाल ये तीन अलग-अलग रंगों नीला, लाल और ओशियन वाइट रंग में उपलब्ध है।
यह बॉम्बर जैकेट आसानी से धूल जाती है। वहीं, दुकानदार सुमित ने बताया कि यह जैकेट कई साल पहनने पर भी खराब नहीं होती है और नई जैसी लगती है। इसमें ऐसा मेटीरियल इस्तेमाल किया जाता है जो लोगों को ठंड से बचाता है। यह जैकेट वॉटर प्रूफ भी होती है। इसे पहनने पर एक स्टाइलिश लुक मिलता है।