फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छछरौली में तीन करोड़ से बनेगा आईटीआई कॉलेज

Mon, 17 Feb 2014 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अल्पसंख्यकों की तकनीकी शिक्षा के लिए भरसक प्रयासरत है।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य पूर्व जिला प्रधान जाकिर हुसैन द्वारा गनौली गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही। अभिनंदन समारोह में ईसाई, सिख व मुस्लिम समुदाय के लोगाें ने पगड़ी भेंटकर सम्मानित किया।


 उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री केआर रहमान व मुख्यमंत्री के प्रयास से प्रदेश में अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के लिए छछरौली में तीन करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। विकास खंड साढ़ौरा में आठ करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से पॉलीटेक्निक कॉलेज बनाया जाएगा।
विज्ञापन


गांव ताहरपुर कलां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए अलग से भवन निर्माण करने के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। जैतपुर व खदरी गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का दो करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा।

परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने कहा कि खंड साढ़ौरा में पॉलीटेक्निक कॉलेज बनाया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से पांच करोड़ रुपये तथा प्रदेश सरकार की तरफ से तीन करोड़ 51 लाख 40 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। परिवहन मंत्री ने कहा कि यह युग परिवर्तन का युग है।

 अपने बच्चों को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देकर उन्हें बदलते युग में रोजगार के नए-नए अवसर दिलाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में किसान की फसलों का उचित मूल्य व मुआवजा नहीं दिया जाता था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है।

उन्होंने जिन गांवों में रोडवेज व सहकारी समितियों की बसें नहीं पहुंचती या नहीं रुकती उसके लिए जीएम रोडवेज लाजपत राय को तुरंत कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। इससे पूर्व यमुनानगर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में परिवहन मंत्री चौ. आफताब अहमद को हरियाणा पुलिस द्वारा सलामी देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सतबीर सिंह सैनी, सचिव आरटीए कैप्टन शक्ति सिंह, महाप्रबंधक रोडवेज लाजपतराय भी उपस्थित रहे, वहीं अभिनंदन समारोह में चौधरी आकिल हुसैन, कांग्रेस नेत्री कनिज फातिमा, राजबाला, इरशाद मंडौली, युवा कांग्रेसी इंतजार हुसैन, मौलाना इलियास, राणा संग्राम सिंह, अमरजीत सिंह कोहली, अकरम मुकारमपुर, महबूब भंगेडी, कामिल हसन, मुंशी खान कांसली, जयधर के सरपंच विरेंद्र गर्ग, शेर सिंह रंधावा, नरेश शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, भगवान सिंह, नत्थू खान, तहसीलदार महेंद्र सिंह, बीडीपीओ भान सिंह, डीएसपी बिलासपुर अजय राणा, एसएचओ छछरौली सुरेशपाल ,जाकिर हुसैन ताजेवाला व धर्मवीर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें