फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई की कट ऑफ लिस्ट रही 100 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश के लिए शुक्रवार को पहली योग्यता क्रम सूची जारी कर दी गई। ये अब तक की यह सबसे उच्च योग्यता क्रम सूची है। पहली योग्यता क्रम सूची का औसत प्रतिशत सौ के पार है। यही नहीं योग्यता क्रम सूची 100 प्रतिशत होने साथ पांच अंक बोनस के भी हैं। ऐसे में ये प्रतिशत 105 हो गया है। इस दौरान तीन ट्रेड की सूची सबसे ज्यादा रही। जबकि अन्यों में योग्यता क्रम सूची 90 प्रतिशत रही। वहीं पहली योग्यता क्रम सूची के साथ विभाग की ओर से विद्यार्थियों को सीट भी अलॉट कर दी गई। इस दौरान सभी ट्रेड्स में कुल 749 विद्यार्थियों को योग्यता क्रम सूची के अनुसार सीट आवंटित की गई है। इसके लिए शाम पांच बजे तक काउंसलिंग चली।
विज्ञापन

पहले चरण के लिए दो जुलाई तक विद्यार्थियों के दस्तावेजों की फिजिकल वेरिफिकेशन होगी। जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि तीन जुलाई रहेगी। चार जुलाई को दूसरे चरण के लिए पोर्टल पर सीट दर्शाई जाएगी। काउंसलिंग के लिए विद्यार्थी सुबह ही संस्थान पहुंच गए थे लेकिन योग्यता क्रम सूची दोपहर 12 बजे जारी की गई। इससे पहले दिन दाखिला प्रक्रिया कुछ धीमी रही। शाम तक करीब 150 विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेड्स में दाखिला ले लिया था। इस बार आईटीआई में सबसे ऊंची योग्यता क्रम सूची है, जो शत प्रतिशत है। इस दौरान कोपा, स्टेनो और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की सूची शत प्रतिशत रही है। वहीं इस दौरान हरियाणा बोर्ड से 10वीं व 12वीं पास विद्यार्थियों को पांच अंक अतिरिक्त भी दिए गए हैं। जिस कारण इन ट्रेड्स में सूची की प्रतिशत 105 हो गई है।
-
छुट्टी के दिन खुलेगा संस्थान होंगे दाखिले
दाखिले के चलते कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निदेशालय ने साप्ताहिक व अन्य राजपत्रित अवकाश भी रद्द कर दी हैं। निदेशालय के आदेशानुसार साप्ताहिक अवकाश शनिवार व रविवार को भी संस्थान खुलेंगे। इस दौरान दोनों दिन निर्धारित समय पर दाखिले के लिए संस्थान खुलेंगे। जिसके लिए संस्थान मुखिया की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार व रविवार को भी पहली सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच कर दाखिला दिया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी फीस भी जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन


-

इन ट्रेड्स की इतनी सीट अलॉट
आईटीआई की तीन ट्रेड्स में सबसे ज्यादा आवेदन हुए हैं। वहीं इन ट्रेड्स की योग्यता क्रम सूची सबसे ऊंची रही है। इस दौरान कोपा, स्टेनो, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए सबसे ज्यादा आवेदन हुए थे। जबकि इन ट्रेड्स की योग्यता क्रम सूची 100 के पार है। पहली योग्यता क्रम सूची में कोपा की तीन यूनिट की कुल में से 96 सीट विद्यार्थियों को अलॉट की है। कोपा की एक यूनिट की 72 में से 60, दूसरी यूनिट की 24 में से 16 और तीसरी यूनिट की 24 में से 20 सीट पहली सूची में अलॉट की गई हैं। इलेक्ट्रिशियन की 20 में से 16 और इलेक्ट्रिशियन ड्यूल की 20 में से 12 सीट अलॉट की गई है। इसे अलावा स्टेनो की 48 में से 38 सीट अलॉट कर दी गई है।

-
वर्जन
शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया के पहले चरण की योग्यता क्रम सूची जारी कर दी गई है। इस दौरान मेरिट लिस्ट 100 प्रतिशत रही। सबसे ज्यादा मेरिट प्रतिशत कोपा, स्टेनो व इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में रही। दाखिले के लिए शनिवार व रविवार को संस्थान खोला जाएगा।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें