फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : दाखिले के लिए छुट्टी के दिन भी होंगे आवेदन

Mon, 09 Jun 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला के लिए आवेदन करने में अब विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होगी। विद्यार्थी अवकाश के दिन भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सभी प्राचार्यों को इसका प्रबंधन करने के आदेश दिए हैं।
विभाग के आदेश के बाद अगले सप्ताह शनिवार व रविवार को भी आईटीआई में आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए संस्थान की ओर से दाखिला समिति के दो सदस्यों की ड्यूटी लगाई जाएगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी। 6 जून को आवेदन का पहला दिन रहा। 6 व 7 जून को साप्ताहिक अवकाश था।
विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार विभाग ने प्रक्रिया शुरू करने के साथ अवकाश के दिन संस्थान खोलने के आदेश नहीं दिए थे। जिसके चलते आवेदन के दूसरे व तीसरे दिन साप्ताहिक अवकाश रहा। संस्थान में दाखिला समिति के सदस्यों के न होने पर आवेदन के लिए आए विद्यार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। विद्यार्थियों को निजी स्तर पर ही आवेदन करना पड़ा। इसका परिणाम यह हुआ कि राजकीय आईटीआई में आवेदन नाममात्र ही हो पाए।
प्रदेश भर में साप्ताहिक अवकाश के कारण आई परेशानी का समाधान करते हुए विभाग ने शनिवार व रविवार को भी आवेदन करने के आदेश दिए हैं। तीन दिन में आईटीआई में करीब 420 आवेदन हुए हैं। इसमें से करीब 415 आवेदन पहले दिन ही हो गए थे और दो दिन में मात्र पांच आवेदन हुए हैं। साप्ताहिक अवकाश पर आवेदन नहीं किए जाते तो इस बार रजिस्ट्रेशन संख्या कम रह जाएगी। नोडल आईटीआई में कुल 32 ट्रेड की 83 यूनिट चलाई जा रही हैं, जिसमें कुल 1348 सीट हैं। पिछले साल 1348 सीटों पर छह हजार से ज्यादा आवेदन हुए थे।
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश में भी राजकीय आईटीआई खोली जाएंगी। इस दौरान केवल दाखिला संबंधी कार्य होंगे। इन दोनों दिन विद्यार्थी संस्थान में पहुंचकर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई में दाखिला आवेदन का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। अगले सप्ताह दोनों अवकाश के दिन विद्यार्थी संस्थान से आवेदन कर सकते हैं। - दीपेश महेंद्र, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें