यमुनानगर। त्यागी गार्डन में एक निर्माणाधीन मकान से चोरों ने निर्माणाधीन मकान से बिजली की तारें, स्विच बोर्ड व अन्य सामान चुरा लिया। गांधी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
त्यागी गार्डन के राम प्रकाश ने बताया कि रात के समय परिवार सहित घर में दिया जलाकर गए थे। जब सुबह आए तो देखा कि मुख्य दरवाजे के ऊपर लगी ग्रिल टूटी हुई है अंदर जाकर देखा तो घर से बिजली का सारा सामान चोरी हो गया है और खास बात यह है कि मकान की ऊंचाई लगभग 12 फीट है और छत से बिजली की तारों को काटकर चोरी कर ले गए। संवाद