फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया।
चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई की उसकी 17 साल 10 महीने की बेटी ने उसे बताया कि वह उसके साथ पढ़ने वाले प्रहलाद उर्फ राज वर्मा निवासी मनोहर काॅलोनी से शादी करना चाहती है। जिनकी शादी के लिए हम दोनों परिवार सहमत हो गए। छह मई को उसकी लड़की ने उसे कहा कि उसके पेट में काफी दर्द हो रहा है।
विज्ञापन

जिस पर उसकी लड़की अकेले ही सरकारी अस्पताल दवाई लेने चली गई। फिर उसे सरकारी अस्पताल से सूचना मिली कि उसकी लड़की की तबीयत खराब है। वह अस्पताल पहुंची। जहां उसे पता चला कि उसकी बेटी सात माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

उसकी लड़की ने बताया कि राज वर्मा ने सात माह पहले उसके साथ मनोहर काॅलोनी में उससे गलत काम किया था। जिससे वह गर्भवती हुई है। इस शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। देर शाम उनकी टीम ने दबिश देकर आरोपी प्रहलाद उर्फ राज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें