फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वसंत पंचमी पर विवाह करना होगा बेहद शुभ ः कौशिक

Mon, 12 Feb 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। वसंत पंचमी इस बार 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन है। इसलिए इस बार वेलेंटाइन डे पर शादियों को लेकर क्रेज दिख रहा है। वसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती के साथ कामदेव की भी पूजा अर्चना की जाती है। यह दिन शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है, इस दिन आप बिना पंचांग देखे शादी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण कर सकते हैं। वसंत पंचमी के दिन जिन लोगों का विवाह मुहूर्त नहीं निकल पाता है, वे लोग इस दिन विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। यह कहना है ज्योतिषाचार्य रामराज कौशिक का।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य कौशिक के अनुसार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी की दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से हो रही है। वसंत पंचमी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। वसंत पंचमी की पूजा इसी वजह से 14 फरवरी को होगी। जो लोग 13 तारीख की रात में शादी करेंगे, वह शादी भी वसंत पंचमी में ही मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें