फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली के चक्कर में उलझन बढ़ी

Fri, 15 Nov 2013 05:00 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर-19 के प्रह्लादपुर में एक गली को लेकर वार्ड के पार्षद और लोग आमने-सामने हैं। पार्षद ने जहां नगर निगम अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टेंडर लगने से पहले ही गली में निर्माण कार्य लगवा दिया है, वहीं लोगों का कहना है कि गली में जो मिट्टी डाली जा रही है वह खुद अपने पैसे से डलवा रहे हैं। ऐसे में पार्षद और लोगों में गली को लेकर तनातनी है।
विज्ञापन


वीरवार सुबह इस बात को लेकर पार्षद और लोगों में काफी कहासुनी भी हुई। इसे लेकर लोगों ने इसकी शिकायत डीसी को दी है, वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह सब राजनीति के चलते हो रहा है। निगम की ओर से न तो इस गली का टेंडर लगाया गया है और न ही किसी प्रकार के कार्य कराया जा रहा है।

मामले को उलझता देख निगम के ईओ विजय पाल यादव ने दौरा किया। वार्ड नंबर-19 के पार्षद निरज राणा का कहना है कि निगम अधिकारियों ने उन्हें वार्ड में राजनीतिक दबाव के चलते गली का काम टेंडर से पहले ही लगवा दिया गया है। गली में कार्य शुरू करने की उसे कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


राणा का कहना है कि यह गलत है। जो काम उनके वार्ड में नगर निगम करवाता है उसकी जानकारी पार्षद को देनी चाहिए। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं किया गया है। उधर, गली निवासी सुशील राणा, भूपेंद्र सिंह, संजय सिंह और ममता ने बताया कि गली की हालात खराब थी। इसको लेकर निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत भी दी, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। उनका कहना है कि अब निगम अधिकारियों की सहमति से ही गली में मिट्टी डलवा लेवलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें