फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रातभर बरसे बदरा, आज भी बारिश के आसार

Fri, 11 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बुधवार रात से वीरवार सुबह तक बारिश होती रही। जिले में औसतन 14 एमएम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सरस्वतीनगर क्षेत्र में 24 एमएम हुई। रातभर हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जता है।
बारिश से जिले का अधिकतम तापमान लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं, हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 20208 क्यूसेक दर्ज किया गया। कई दिन से बारिश तो हो रही थी, लेकिन यह कहीं-कहीं हो रही थी। जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को दिन के समय भी जिलेभर में बारिश हुई।
विज्ञापन

रात में भी आठ बजे के बाद मौसम ने फिर से करवट ली और हल्की बूंदाबांदी होती रही। जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को रात में हल्की ठंड का एहसास हुआ। बारिश होने से शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों किनारे पानी जमा हो गया। इससे सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। सुबह के समय सड़कों पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

वहीं जिस तरह से दिनभर काले बादल छाए रहे उसे देखते हुए शहरवासियों की चिंता बढ़ गई थी। एक बार फिर लोगों को शहर में जलभराव होने का खतरा मंडराने लगा था। क्योंकि अब तक शहरवासी तेज बारिश में कई बार जलभराव का सामना कर चुके हैं। जिससे लोगों का सामान तक खराब हो गया। रात में भी लोग कई- कई बार घरों से बाहर आकर हालात का जायजा लेते रहे। लेकिन बारिश तेज न होने से उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें