यमुनानगर। कोरोना महामारी से निपटने के लिए रेलवे की तरफ से बड़ी तैयारी की जा रही है। जगाधरी रेलवे वर्कशॉप में बड़े स्तर पर ट्रेन को कोरोना अस्पताल में बदलने का काम शुरू हो गया है। कोरोना अस्पताल ऑन व्हील के लिए डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। शनिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यहां बनाएं गए पहले कोरोना आइसोलेशन कोच 197413 सी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की। इस कोच को 80 कर्मचारियों ने 8 घंटे से भी कम समय में तैयार किया है। वर्कशॉप के डिप्टी सीपीओ राजीव बजाज ने दावा किया है कि आपात स्थिति में यहां 24 आइसोलेशन कोच की पूरी ट्रेन कुछ ही घंटे में तैयार कर दी जाएगी। एक कोच में 10 केबिन बनाएं गए हैं। ऐसे में प्रत्येक ट्रेन में 240 मरीज रखें जा सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर, नर्स व मेडिकल स्टाफ के लिए अलग केबिन हैं। मंत्रालय से आदेश मिलते ही ट्रेन के एसी कोच को आईसीयू और स्लीपर कोच को सामान्य आइसोलेशन वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। दरअसल कुछ समय पहले जगाधरी वर्कशॉप में कर्मचारी नेता देव शंकर सिंह ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को ट्विट किया था कि इमरजेंसी के दौरान ट्रेन को अस्पताल का रूप दिया जा सकता है। जिस पर संज्ञान लेकर रेलमंत्री ने अधिकारियों को इस योजना पर काम करने का निर्देश दिया।
ये है विशेषताएं
-दो शौचालयों मिलकार एक बाथरूम बनाया गया।
-जहां हाथ धोने, स्नान के लिए बाल्टी और मग रखा।
-एक साइड की सारी और पेशंट साइड मध्य बर्थ हटाई।
-प्लाईवुड द्वारा डिब्बे का निचला हिस्सा बंद किया।
-डिब्बे को अलग करने वाले गलियारे की तरफ कंप्रिज बोर्ड लगाया।
-प्रत्येक कोच में चार अतिरिक्त बोतल रखने की जगह।
-चिकित्सा उपकरणों के लिए 220 वाट के पोर्ट व पारदर्शी पर्दे।
-प्रतिदिन 400 सुरक्षा मास्क, स्टाफ नर्स, मैट्रॉन और पेशंट एप्रन भी होंगे।
-पीपीई किट व कवरॉल भी बनाएं जा रहे हैं।
प्रतिदिन एक ट्रेन हो सकती है तैयार
रेलवे को ऐसे 20 हजार कोच तैयार करने हैं, जिन्हें कभी भी अस्पताल में तब्दील किया जा सकता है। खास बात ये है कि इन कोच को कभी भी कहीं भी ले जाया जा सकेगा। रेलवे कोच बनाने वाली तीनों फैक्ट्री मॉडर्न कोच फैक्टरी रायबरेली, इंटीग्रल कोच फैक्टरी, चेन्नई और रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला और कोच मेंटिनेंस की जगाधरी वर्कशॉप में रोजाना 300 से ज्यादा कोच तैयार किए जा सकते हैं।
वर्जन-डब्लूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार कोच में आईसोलेशन वार्ड बनाएं जा रहे हैं। हम शॉर्ट नोटिस पर ऐसे कोच बहुत ही कम समय में तैयार करने में सक्षम हैं। कर्मचारियों को सैनिटाइज किया जा रहा है और उन्हें पूरी देखभाल किट दी गई है।-सुधांशु पंवार, सीडब्लयूएम, जगाधरी वर्कशॉप
isolation coach in train- फोटो : Yamuna Nagar