फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संदिग्ध पहुंचे आइसोलेशन वार्ड, छह की रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने दो और नये लोगों में कोरोना के लक्ष्ण दिखने पर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। वहीं भेजे गए छह की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन छह लोगों और नये आए दोनों लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं 427 लोग क्वारंटीन में है। जबकि 91 को क्वारंटीन से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

जिले के लिए अच्छी खबर है कि अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। जबकि दो संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं वीरवार को जांच के लिए भेजे गए छह सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव है। लेकिन यह आठ के आठ लोग अभी आइसोलेशन में हैं। जबकि जिले में 427 क्वारंटीन है। यह लोग अपने घरों में ही है। जिन पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अलग-अलग समय पहुंच कर क्वारंटीन में रह रहे लोगों की पड़ताल कर रही है। कहीं वह इसे भंग तो नहीं कर रहे हैं। लेकिन अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। अब स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए इन दो नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है।
-यमुनानगर जिले से जितने भी सैंपल भेजे गए थे, वे सारे नेगेटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग है। शुक्रवार को दो अन्य लोगों का लक्षण के चलते सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विजय दहिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें