फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इशिका ने अंतर-विवि कुश्ती प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Sun, 24 May 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता की विजेता ​खिलाड़ी के साथ जीएनके कॉलेज का स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज की छात्रा एवं पहलवान इशिका ने ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने इशिका को बधाई दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने कहा कि खेलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। कॉलेज महिला खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संजय विज ने कहा कि खेल लड़कियों में अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। महिला खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों से समाज में नई मिसाल कायम कर रही हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित कर रही हैं। इस माैके पर कॉलेज के अन्य संकाय सदस्य शिव कुमार, स्वाति गर्ग और धीरज भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें