जगाधरी। सरस्वती शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी इशिका अग्रवाल ने शूटिंग खेल स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर परिजनों व जिले का नाम रोश किया। इशिका ने ये मुकाम मध्यप्रदेश के इन्फैंट्री स्कूल में 23 से 31 तक हुई इंडिया ओपन चैंपियनशिप में हासिल किया। इशिका का चयन आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ है।
इशिका के अलावा अकादमी के सुरेश कुमार ने भी 300 मीटर बिग बोर के लिए क्वालीफाई किया है। सुरेश 38 वर्ष के हैं और उन्होंने दो माह पूर्व ही अकादमी में प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। उनका व्यक्तिगत स्कोर 95 रहा। इशिका अग्रवाल व सुरेश कुमार ने कहा कि सरस्वती शूटिंग अकादमी खुलने से पहले शूटर को 50 मीटर रेंज का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए चंडीगढ़ या देहरादून जाना पड़ता था, पर अब सरस्वती शूटिंग अकादमी ने कोच प्रदीप सिंह के मार्गदर्शन में जगाधरी में ही 50 मीटर शूटिंग रेंज की व्यवस्था की है। सरस्वती शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति व विद्यालय प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने शूटर्स व उनके कोच को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
-