फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से बचने के जोडियां में बनाया जा रहा आईपीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 17 व 18 की दर्जनों कॉलोनियों व पुराना हमीदा में अब बारिश में जलभराव नहीं होगा। इन कॉलोनियों में निचले इलाकों से निकासी के लिए नगर निगम करीब एक करोड़ 97 लाख की लागत से जोडियां गुरुद्वारा के पास आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) बनवा रहा है। आईपीएस से क्षेत्र का पानी पंपिंग कर जम्मू कॉलोनी स्थित एसटीपी में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मेयर मदन लाल ने बताया कि वार्ड 17 व 18 के निवासियों ने जलभराव की समस्या उनके सामने रखी थी। जिस पर उन्होंने लोगों को जल्द पंपिंग स्टेशन निर्माण का आश्वासन दिया था। जोड़ियां गुरुद्वारा के पास जगह निर्धारित की गई। अब करीब एक करोड़ 97 लाख की लागत से जोडियां गुरुद्वारा के पास आईपीएस निर्माण शुरू करवा दिया है। आईपीसी से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक गंदा पानी पहुंचाने के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनाई जा रही है। करीब 15 एमएलडी क्षमता वाले इस पंपिंग स्टेशन में बड़ी बड़ी मोटर लगाई जाएंगी। जिससे गंदा व बरसात का पानी पंपिंग कर एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। पंपिंग स्टेशन वार्ड नंबर 17 के कैंप, जैन कॉलोनी, शिव नगर, लक्ष्मी नगर समेत अन्य कॉलोनियों, वार्ड 18 के जोडियां, औद्योगिक क्षेत्र व अन्य निचले क्षेत्रों व पुराना हमीदा समेत दर्जनों कॉलोनियों के पानी को कवर करेगा।
सीवरेज जाम की समस्या भी होगी दूर
वार्ड नंबर 17 व 18 में निचला क्षेत्र होने के कारण यहां सीवरेज जाम की समस्या भी अधिक रहती है। बरसात में लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है। सीवरेज जाम हो जाते हैं। इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनने के बाद मोटर से सीवरेज का पानी स्ट्रॉम वाटर लाइन तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें