संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। नारनौल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती को लेकर बुधवार को सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने गांव टोपराकलां, झगूड़ी, बैंडी, धौडंग, दौलतपुर गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया।
संदीप सैनी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गांवों का दौरा किया जा रहा है। विधानसभा रादौर से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग भाग लेने नारनौल रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह सोमवार 16 नवंबर को नई अनाज मंडी नारनौल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया जायेगा।