हिंदू सम्मेलन के लिए न्योता देते पदाधिकारी। आयोजक
छछरौली। सर्व सनातन मंच के तत्वावधान में 22 फरवरी को सुबह नौ बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) छछरौली में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने छछरौली बाजार और कॉलोनियों में नागरिकों को सम्मेलन का न्योता दिया। मंच से जुड़े कंवर भारती, कुलवंत मित्तल, सुरेश चौहान और शाम शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में संत-महात्मा, विद्वान, प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान धर्म, संस्कृति, शिक्षा, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य ध्येय समाज में सहयोग, संगठन और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करना है। संवाद