फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्व छात्रों ने विद्यार्थियों को बताए कॅरियर के आयाम

Sat, 21 Feb 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को एल्युमनी इंटरैक्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सत्र में संस्थान के पूर्व छात्रों ने वर्तमान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इंडस्ट्री की आवश्यकताओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में पूर्व छात्र हिमांशु प्रजापति एवं मयंक ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने एआई की मूल अवधारणाओं, वर्तमान इंडस्ट्री ट्रेंड्स, रियल-वर्ल्ड एप्लिकेशन और कॅरियर की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ लॉजिकल थिंकिंग, समस्या-समाधान क्षमता और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त संस्थान की पूर्व छात्रा निराग इन्फोटेक के एचआर विभाग में कार्यरत रिया ने बीसीए के विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया। उन्होंने अपने पेशेवर अनुभव साझा करते हुए प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग, इंटर्नशिप के महत्व, इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स, प्लेसमेंट तैयारी और प्रोफेशनल एटीट्यूड जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और करियर, उच्च शिक्षा, टेक्नोलॉजी चयन व इंडस्ट्री अपेक्षाओं से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे।
विज्ञापन

एल्युमनी की ओर से दिए गए व्यावहारिक सुझावों से छात्रों में आत्मविश्वास और स्पष्ट करियर दृष्टिकोण का विकास हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि एल्युमनी किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनके अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानियां वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित करती हैं और सही दिशा में आगे बढ़ने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें