फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रदेश की सीमा पर खोजी कुत्तों के साथ की जांच

Tue, 10 Sep 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसे लेकर जिले की सीमाएं सील कर दी हैं। हर आने जाने वाले व्यक्ति व वाहन की जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पुलिस व सुरक्षा बलों की विशेष निगरानी है। इसके लिए सीमा पर नाके बनाए गए हैं।
सोमवार को ताजेवाला हेड पर पुलिस व सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाबंदी कर जांच की। इस दौरान उत्तर प्रदेश से आने जाने वाले सभी वाहनों व लोगों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने खोजी कुत्तों के साथ जांच अभियान चलाया। इस दौरान सभी वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारों की डिग्गी, वाहनों के नीचे, बॉनेट इत्यादि की गहनता से बात की गई। इस दौरान पुलिस ने लोगों को चुनावी माहौल में सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति प्रतीत होता है तो पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें