फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेधावी विद्यार्थियों का साक्षात्कार आज

Mon, 23 Mar 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। सामाजिक संस्था एक प्रयास आपके साथ ने इस वर्ष भी आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्था की ओर से 82 विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की गई सूची में शामिल छात्रों का साक्षात्कार 23 मार्च को राजकीय कॉलेज छछरौली में आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष सलाहकार शीश पाल चौहान और चेयरमैन आरएस शर्मा ने बताया कि इस चरण में कुल 20 विद्यार्थी साक्षात्कार देंगे। पहले चरण को पार करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। साथ ही आने-जाने का किराया भी संस्था वहन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें