फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 250 लोगों की जांचीं आंखें

Mon, 23 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सुमेश चंद्रा मेमोरियल ट्रस्ट व श्री बालाजी अस्पताल जठलाना की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गर्ग, आप्टोमेट्रिस्ट डाॅ. इंदू कपूर व उनकी टीम ने लोगों की नेत्र जांच की। इस दौरान डाॅ. नितीश कांबोज ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर में 250 लोगाें की आंखों जांची गई। डाॅ. गर्ग ने कहा कि आंखों के प्रति सजग रहना जरूरी है। यह हमारे शरीर का नाजुक हिस्सा है। आंखों से जुड़ी छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है। उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ 30 लोगों में गंभीर परेशानी होने के कारण ऑपरेशन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें