फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीसीए में छात्राओं का रुझान, सीट से तीन गुना हुए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीए में छात्राओं का रुझान, सीट से तीन गुना हुए आवेदन
विज्ञापन


हिंदू गर्ल्स कॉलेज में करवाए जाते हैं सात कोर्स, कुल 560 सीटों पर होने हैं दाखिले

संवाद न्यूए एजेंसी

जगाधरी। यूजी कोर्स में आवेदन करने के लिए अब मात्र एक सप्ताह शेष है। ऐसे में आवेदकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। खासकर शहर के हिंदू गर्ल्स काॅलेज में आवेदन करने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ रही है। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में कुल सात कोर्स करवाए जाते हैं परंतु छात्राओं का सबसे ज्यादा रुचि बीसीए में हैं। जगाधरी बस स्टैंड से चंद कदम की दूरी पर स्थित हिंदू गर्ल्स कॉलेज शहर का पुराना संस्थान है। यातायात साधन की सुगमता के कारण यहां दाखिला लेना लड़कियों की प्राथमिकताओं में शामिल है।
पुराना होने के साथ संस्थान का शैक्षणिक स्तर के अलावा खेल कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, युवा महोत्सव, प्रतियोगिताएं सहित अन्य तमाम गतिविधियों में अच्छा स्थान है। इसके अलावा कॉलेज का वातावरण, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, फिजिक्स लैब, बॉयोलैब, पुस्तकालय के साथ एनसीसी व एनएसएस की गतिविधियां भी काॅलेज में छात्राओं के लिए उपलब्ध हैं। कॉलेज में छात्राओं की सुविधा के लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। छात्राओं की परेशानियों के समाधान के लिए कॉलेज में सहायता कमेटी भी स्थापित की गई है। आवेदन को लेकर कॉलेज में सभी प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। कॉलेज में हेल्प डेस्क सेंटर लगाए गए हैं। यहां छात्राओं को कोर्स, उसकी भविष्य में संभावाएं, आवेदन संबंधी सहायता व कॉलेज में मिलने वाली संस्था व सरकारी की सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


हिंदू गर्ल्स कॉलेज में कुल सात कोर्स करवाए जाते हैं परंतु संचार क्रांति के दौर में आईटी क्षेत्र में लोगों की ज्यादा मांग है। इस कारण आईटी सेक्टर में नौकरी के साथ अच्छा पैकेज भी आसानी से मिल जाता है। यही नहीं आईटी कंपनी हर साल कॉलेज में पहुंचकर विद्यार्थियों का चयन करती है। ऐसे में विद्यार्थियों का आईटी क्षेत्र में ज्यादा रुझान है। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में बीसीए की कुल 40 सीट हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्स होने के बावजूद इसमें सबसे ज्यादा आवेदन हो हुए हैं और अभी आवेदन जारी हैं। कॉलेज में सीट की अपेक्षा तीन गुणा आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन




इस कोर्स में इतनी सीटें

बीए 240
बी.कॉम 80
बी.कॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन 50
बीसीए 40
बीएससी होम साइंस 25
बीएसएलएस 30
बीएससी फिजिकल साइंस 80
बीएसपीएस सेल्फ फाइनेंस 15


कॉलेज में आवेदन चल रहे हैं। इसके लिए काॅलेज स्तर पर सभी प्रबंध किए गए हैं। हर दिन आवेदन की संख्या बढ़ रही है। छात्राओं का सबसे ज्यादा रुझान आईटी क्षेत्र में है, जिसके चलते बीसीए में सबसे ज्यादा आवेदन हो रहे हैं। 25 जून तक आवेदन चलेंगे।
मोनिका खुराना, प्राचार्या, हिंदू गर्ल्स कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें