फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहीद भगत सिंह के विचार जानने को किया प्रेरित

Mon, 30 Sep 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। अखिल भारतीय नौजवान सभा की ओर से शहीद भगत सिंह का 118वां जन्मदिवस पर भगत सिंह को पढ़ो दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान युवाओं को शहीद भगत सिंह के विचार जानने व समझने के लिए उनसे संबंधित पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भगत सिंह के व्यक्तित्व और विचारों के युवाओं को बताया गया। इसके अलावा शहीद भगत सिंह से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी करवाई गई। एडवोकेट हरभजन संधू ने कहा कि विद्यार्थियों, युवाओं के लिए यह जरूरी है कि अपनी विचारधारा मजबूत करें, ताकि देश को बदलाव के रास्ते पर ले जाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सभी को शहीद भगत सिंह के जीवन की घटनाओं के बारे बताया। अध्यापिका चारू शर्मा ने प्रतियोगिता करवाई। चित्रकला प्रतियोगिता में अंशुमन ने पहला स्थान पाया। वहीं कक्षा 6 से 12 की प्रश्नोत्तरी में तनीजा उत्तीर्ण रही। जबकि युवा श्रेणी से जसबीर सिंह प्रथम रहा। कार्यक्रम में विवेक कांबोज, बिंदु, नवीन, रजनी शर्मा, मीनू, अरुण शक्करवाल सहित अन्यों ने भगत सिंह पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें