फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए किया प्रेरित

Mon, 22 Dec 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण का संकल्प लेतीं महिलाएं। आयोजक​ 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। लक्ष्मी नारायण मंदिर में विद्या भारती हरियाणा के तत्वावधान में हरिचंद गीता विद्या मंदिर एवं हरियाणा विद्या मंदिर द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य मातृशक्ति को सशक्त बनाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, प्रिया चानना, किरण जैन, अलका, पूनम, अल्पना एवं उमा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। उमा ने कहा कि सप्तशक्ति संगम का लक्ष्य महिलाओं में ज्ञानशक्ति, कर्मशक्ति, आध्यात्मिक शक्ति, सहनशक्ति, संवेदनशक्ति, नेतृत्वशक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला परिवार की पहली शिल्पकार होती है, जो परिवार के माध्यम से समाज और फिर राष्ट्र निर्माण में योगदान देती है। प्रिया चानना ने अपने उद्बोधन में कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय वेशभूषा, संस्कृति और सनातन धर्म के पुनर्जीवन पर विचार रखे। उन्होंने वर्तमान समय में महिलाओं की सक्रिय और निर्णायक भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में 267 महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा वैभवी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने सम्मानित किया। वहीं संयोजिका प्रतिभा ने अतिथियों का परिचय कराया। मंच संचालन रुचिका गोयल एवं आशा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें