फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

Thu, 12 Dec 2024 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। विद्यार्थियों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर में जल संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग व पौधरोपण पर गोष्ठी करवाई गई। जिसमें शिक्षाविद एवं पर्यावरण मित्र गोबिंद सिंह भाटिया मुख्य वक्ता रहे। यहां गोबिंद सिंह भाटिया ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवा व पानी दोनों का साफ व पर्याप्त होना जरूरी है। परंतु, पर्यावरण असंतुलन इतना बढ़ता जा रहा है कि मानव जीवन पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर करीब 71 प्रतिशत पानी है लेकिन जीवन उपयोग के लिए मात्र एक प्रतिशत से भी कम है। चूंकि बाकी पानी ग्लेशियर व ध्रुवों पर जमी बर्फ और समुद्रों, नहरों, नदियों, नालों का खारा है। वहीं, हम यह एक प्रतिशत जल भी व्यर्थ गंवा रहे हैं। एक सदी में पानी की खपत कई गुना बढ़ गई है, जबकि जल संरक्षण इसकी अपेक्षा शून्य है। इस दौरान प्राचार्य मोहनलाल ने कहा कि राष्ट्र व मानव सेवा के सभी को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में प्राध्यापक विजेंद्र कुमार, सोमपाल, नीलम, दीपिका, रेखा रानी, बबीता, अमित अग्रवाल, अक्षय कुमार, ललित त्यागी सहित अन्य स्टाफ सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें