फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिव्य ज्योति कलश यात्रा का हरियाणा आगमन पर भव्य स्वागत

Thu, 12 Dec 2024 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अखिल भारतीय गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित देशव्यापी दिव्य ज्योति कलश यात्रा का हरियाणा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का स्वागत कलानौर गांव के पास किया गया। इस अवसर पर कलश रथ का पूजन कर यात्रा के साथ चल रहे संत महात्माओं का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्वागत में जिला यमुनानगर गायत्री परिवार के सदस्य व आसपास के लोग शामिल रहे। संयोजक रविन्द्र राणा ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से जिले के विभिन्न गांवों में जाकर मानवीय मूल्यों के संरक्षण, आध्यात्मिक विकास, नशा मुक्ति, नारी सम्मान, पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत की जायेगी। कलानौर में आयोजित समारोह में दिव्य कलश की पूजा अर्चना कर आरती कर गांव कमालपुर टापू रवाना किया गया है। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के यात्रा वरिष्ठ प्रतिनिधि डाॅ. जय मुठलानी, धनंजय शर्मा, देवता सिंह, रामपाल, अश्विनी, योगेन्द्र गुप्ता, कंवरपाल राणा, नीरू मित्तल पंचकूला के सुरेन्द्र तोमर, चंडीगढ़ के पवन सिंगला, डीपी शर्मा, बलभद्र कौशिक के साथ अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें