यमुनानगर। भाई व भाभी की पड़ोसी से हो रही बहस को शांत कराने आए युवक पर पड़ोसियों ने डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। जब उसकी भाभी व भाई उसे बचाने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी संजय उर्फ टोनी ने बताया कि देर शाम उसके भाई राकेश, भाभी ज्योति की उनके पड़ोसी सीता राम व अन्य के साथ बहस हो गई थी। जब वह उन्हें चुप कराने के लिए बीच में आया तो आरोपी सीता राम, उसके बेटे राजेश, पत्नी महिंद्रो व बेटी रीना ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उस पर डंडे व ईंटों से हमला किया। जिसमें वह घायल हो गया। जब उसकी भाभी ज्योति व भाई राकेश उसे बचाने के लिए आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया।