यमुनानगर। रंजिशन कुछ युवकों ने जोमेटो कंपनी में कार्य करने वाले हरनौली निवासी इशु की पीठ में सुंआ घोंपकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को नामजद करते हुए कई अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरनौली गांव निवासी इशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जोमेटो कंपनी में काम करता है। इसके अलावा वह हारट्रोन से कंप्यूटर कोर्स भी कर रहा है। सात अप्रैल की शाम को वह अपने भाई सौरभ व सागर के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था।
तभी उनके गांव के अभिषेक, अफरोज अपने तीन-चार साथियों के साथ उनके पास आए और आरोपियों ने बिना बात के उनसे गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट की। इस पर उसके पिता मामचंद ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी।
आठ अप्रैल को दोनों पक्षों का पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। इसके बाद 10 अप्रैल को वह अपने दोस्त मनजीत, गौरव आबीद के साथ बाइकों पर शाहपुर से घर लौट रहे थे। संवाद