फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मार्गदर्शन सप्ताह में कॅरियर चुनने की मिलेगी जानकारी

Sat, 19 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए जिला रोजगार कार्यालय की ओर से व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिला के सभी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों व आईटीआई में 21 से 25 जुलाई तक सेमिनार का आयोजन कर बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि इस सप्ताह का उद्देश्य छात्रों को 10वीं, 12वीं कक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी देना है ताकि वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सही कॅरियर का चयन कर सकें। मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान जिला रोजगार अधिकारी एवं कार्यालय लिपिक कमल कुमार की ओर से विद्यार्थियों को प्रमुख क्षेत्रों एवं कोर्सों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए इंजीनियरिंग (बीटेक, डिप्लोमा), मेडिकल कोर्स (एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस), नर्सिंग, बीएससी, फार्मेसी, रक्षा सेवाएं एनडीए, सीडीएस के बारे में बताया जाएगा। कामर्स संकाय के छात्रों के लिए बीकॉम, बीबीए, बीसीए, चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए), कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
वहीं बैंकिंग और फाइनेंस से संबंधित कोर्स, आटर्स संकाय के छात्रों के लिए बीए, एलएलबी, बीएड, पत्रकारिता, होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, सामाजिक कार्य, ट्रैवल एंड टूरिज्म, आईटीआई ट्रेड्स (इलेक्ट्रीशियन, फीटर, कोपा आदि), पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, कंप्यूटर कोर्स (टैली, डीसीए, पीजीडीसीए, ग्राफिक डिजाइनिंग) के विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को अपने कॅरियर को सही दिशा देने में मदद मिलती है और यह कार्यक्रम वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है। उन्होंने स्कूलों और आईटीआई संस्थानों से अधिक से अधिक छात्रों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें