फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा व डिजिटल कौशल की दी जानकारी

Sun, 24 May 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। जनता पब्लिक स्कूल अलाहर में शनिवार को विशेष करियर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल कौशल और तकनीकी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

सत्र में एक प्रतिष्ठित स्किल सेंटर के विशेषज्ञ प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल लिटरेसी, बेसिक एवं एडवांस कंप्यूटर स्किल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वेब डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग और डेटा मैनेजमेंट जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा केवल एक विषय नहीं, बल्कि सफल करियर की प्रमुख कुंजी बन चुकी है।
विद्यार्थियों ने सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तकनीकी क्षेत्र से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया। उन्हें अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कौशल विकास करने तथा तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से स्किल सेंटर टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन के प्रति आभार स्वरूप दिया गया। विद्यालय के चेयरमैन मुकेश शास्त्री और मैनेजिंग डायरेक्टर रूबी कांबोज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने स्किल सेंटर टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. कल्पना बजाज ने कहा कि आज के तकनीकी युग में कंप्यूटर शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और भविष्य निर्माण की आधारशिला है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नई तकनीकों और अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें